फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADG sought report of beating the young man in the police station

थाने में युवक को पीटने की एडीजी ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 04 Sep 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ADG sought report of beating the young man in the police station
कानपुर देहात। देवराहट थाने के दरोगा की हैवानियत शुक्रवार को पीड़ित ने बया की। मारपीट के आरोप में उसे घर से उठाने के बाद दरोगा ने रास्ते में एक दुकान के सामने सड़क पर गिराकर जमकर पीटा था। इससे वह करीब दस मिनट बेहोश पड़ा रहा था। युवक ठीक से चल नहीं पा रहा है। एडीजी कानपुर ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसपी दोनो दरोगाओं को निलंबित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

सुजौर गांव निवासी अनुसूचित जाति के प्रमोद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह दरोगाओं की हैवानियत बया कर रहा है। बताया कि बुधवार शाम मारपीट के आरोप में घर से उठाने से लेकर थाने तक ले जाने में कई बार दोनों दरोगाओं ने रास्ते में पीटा। फिर थाने में लात घूंसों से पिटाई के बाद रिवाल्वर की बटों से पसलियों में चोट पहुंचाई।
विज्ञापन

इससे वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। उसे सांस लेने में भी तकलीफ है। दरोगा की हैवानियत देख मुंशी ने वायरलेस सेट के माध्यम से अधिकारियों को सूचना दी थी। मामले में एडीजी ने रिपोर्ट मांगी है। मुुंशी रामकिशन ने बताया कि दोनों दरोगा प्रमोद कुमार को बुरी तरह से पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मना किया तो दरोगा मुझ पर हमलावर हो गए। इस पर वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में एसपी केशव कुमार चौधरी आ गए। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed