फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADG said that action will be taken on false report of rape

दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर होगी कार्रवाई: एडीजी      

Thu, 26 Apr 2018 09:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
ADG said that action will be taken on false report of rape
थानाध्यक्षों की बैठक लेते अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुरः इलाहाबाद जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए फिर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने दुष्कर्म के मामले में कहा कि दुष्कर्म के फर्जी मामले दर्ज कराने पर न सिर्फ गंभीरता से इसे लिया जाए बल्कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर भी सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन



अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपराधों पर उन्होंने बताया कि जोन में अपराधों की समीक्षा में इस जनपद की स्थिति ठीक है, लेकिन अन्य जनपदों में महिला उत्पीड़न के मामले कुछ बढ़े हैं। यूपी 100 के रूट चार्ज की समीक्षा कर इसे और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही लंबित विवेचनाओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि 79 विवेचनाए लंबित हैं। वहीं धारा-363, 366 के आठ मामलों में बरामदगी की कार्रवाई अभी लंबित है।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि जेल में बंद अपराधियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि 543 माल (वाहन) के मामले लंबित है जिन्हें निस्तारित करें। सड़क दुघर्टनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में एक लाख 15 हजार लोगों की सड़क दुघर्टनाओं मे मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महोबा के अजनर की घटना पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई है जिसमें दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस को किसी दूसरे के क्षेत्र में दखलदांजी नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुसिस अधीक्षक एलएस यादव व सीओ सदर आरके उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed