फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADG inspected traffic system in Kanpur

एडीजी ने तोड़ा यातायात नियम, इंस्पेक्टर ने रोका, उसके बाद हुआ ये सब

Thu, 31 Oct 2019 04:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected traffic system in Kanpur
एडीजी ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा के सचान चौराहे पर बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। वहां चेकिंग कर रहे बर्रा थाना इंस्पेक्टर ने बाइक रोक दी। बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट उतारा, तो इंस्पेक्टर अवाक रह गए। बाइक चलाने वाले व्यक्ति एडीजी प्रेमप्रकाश निकले।
विज्ञापन


दरअसल, वह कानपुर की यातायात व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी परखने के लिए बुधवार को बाइक से निकले। उन्होंने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। काली पल्सर पर दो लोगों के साथ सवार होकर निकले एडीजी प्रेमप्रकाश ने परखा कि यातायात नियमों का पालन सही से कराया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

बर्रा थाना इंस्पेक्टर की सजगता देख उन्हें शाबाशी दी। इसकेपहले उन्होंने शहर के  बड़ा चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक, पीपीएन मार्केट स्थित डेवलपमेंट बैंक, चुन्नीगंज स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यहां उन्हें सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी सायरन आदि दुरुस्त मिले। इसकेबाद गोविंद नगर मेंएचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक के अंदर वह रिवाल्वर समेत अंदर चले गए।

बेरोकटोक रिवॉल्वर समेत अंदर पहुंच जाने पर उन्होंने बैंक अधिकारियों और गार्डों को सतर्क रहने की हिदायत दी। आईसीआईसीआई बैंक में पुलिस रिस्पांस टाइम चेक करने केलिए कंट्रोल रूम पर कॉल कराया, तो पांच मिनट के अंदर पीआरवी बैंक पहुंच गई।

इस पर पीआरवी प्रभारी को पांच सौ रुपए इनाम देकर प्रोत्साहित किया। सचान चौराहे पर शाम केवक्त भीषण जाम लगने की शिकायत पर सीओ ट्रैफिक अजीत कुमार रजक व टीएसआई कृष्ण पाल सिंह से चौराहे पर दो ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed