{"_id":"613fa5e08ebc3e1ef054e86f","slug":"adequate-availability-of-vaccine-in-the-district-vaccinate-14-thousand-people-daily-akbarpur-news-knp652011579","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता, रोज 14 हजार लोगों का कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता, रोज 14 हजार लोगों का कराएं टीकाकरण
विज्ञापन
कानपुर देहात के कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जेपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके बावजूद 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसमें सुधार करें। प्रतिदिन 14 हजार लोगों का वैक्सीनेशन अवश्य किया जाए। यह निर्देश सोमवार को जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए डोर-टू-डोर सर्वे में चिह्नित किए जा रहे लोगों में अमरौधा ब्लॉक के दो व्यक्तियों से फोन पर बात की।
उनसे घर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पहुंचने के संबंध में जानकारी ली। नोडल अधिकारी डॉ. मोहन झा को निर्देश दिया कि हर ब्लॉक के पांच-पांच गांवों का चयन कर 50-50 लाभार्थियों से फोन पर वार्ता कर सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा ने बताया कि जनपद में 16 से 30 सितंबर तक गोल्डन कार्ड बनाए जाने का महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने कहा कि हर एमओआईसी पांच गांवों का माइक्रोप्लान तैयार करें।
सीएमओ से कहा कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले आरोग्य मेले की तैयारी पूरी कर लें। 25 सितंबर को जिले में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा।