{"_id":"58dfe3834f1c1be53763e8f8","slug":"actress-sneha-says-about-anti-romeo-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का हक किसी को नहींः स्नेहा वाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का हक किसी को नहींः स्नेहा वाघ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस स्नेहा वाघ
- फोटो : ओपी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एंटी रोमियो अभियान पूरी तरह ठीक है। किसी को भी लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का हक नहीं है। यह बात लाइफ ओके पर जल्द ही प्रदर्शित होने वाले शो शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के प्रमोशन के लिए कानपुर आईं इसकी मुख्य पात्र स्नेहा वाघ ने पत्रकार वार्ता में कही।
अभिनेत्री स्नेहा वाद्य ने कहा कि सदियों पहले भारत में महिलाएं आज की अपेक्षा ज्यादा आजाद थीं, लेकिन भारत पर हुए बाहरी आक्रमणों ने यहां की महिलाओं की आजादी छीन ली। आज स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। होटल लैंडमार्क में आयोजित शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास पहली बार इतने भव्य रूप में टेलीवीजन शो पर प्रदर्शित होने जा रहा है। शो में उनकी भूमिका रानी राज कौर की है जो महाराजा रंजीत सिंह की मां हैं। वह उन्हें युद्घ से लेकर राजनीति तक के गुर सिखाती नजर आएंगी। इसमें महाराजा रंजीत सिंह अंग्रेजों को क्रिकेट खेलते देखते हैं तो घर पर आकर गिल्ली डंडा की तरह इसका अभ्यास शुरू कर देते हैं, इसका भई अच्छा मंचन होगा। उन्होंने कहा कि वे कानपुर पहली बार आई हैं। काफी नाम सुना है तो वे इसे घूमकर देखना भी चाहेंगी।