{"_id":"58e75ed44f1c1b41485b6b8b","slug":"actress-piya-bajpai-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां बड़ा सोचें और जुट जाएं, तभी होंगी सफलः पिया बाजपेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियां बड़ा सोचें और जुट जाएं, तभी होंगी सफलः पिया बाजपेई
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
पिया बाजपेई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’ हीरोइन के डायलॉग्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। फिल्म में को-एक्टर दर्शन कुमार के साथ इटावा की पिया बाजपेई की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इटावा शहर के गीतापुरम् इलाके में रहने वाली पिया बाजपेई ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में युवाओं को सफ ल होने के शानदार टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपनों के पीछे भागने वाले लोग ही बड़ी सफ लता पाते हैं। लड़कियों के लिए उन्होंने कहा कि अपने सपनों का पीछा करें और अभी से जुट जाएं, दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो आपको सक्सेस होने से रोक सकती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वह खुद हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई में लड़कियां बिंदास गालियां देती हैं
पिया बाजपेई
पिया ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने कभी सोचा नहीं था कि वो एक्टिंग की दुनिया में भी आ सकती हैं क्योंकि उन्होंने कंप्यूटर साइंस पढ़ रखा था और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थीं। पिया बताती हैं कि पेरेंट्स को लगता था कि मैं तो उस दुनिया में बेहद खुश हूं लेकिन उन्हें पता नहीं था कि मैं ट्यूशन के पैसे क्यों इकट्ठा कर रही हूं। आजकल तो लड़कियां गालियां देती हैं। दिल्ली-मुंबई में भी लड़कियां बिंदास ढंग से गालियां देती हैं। मैंने खुद उन्हें सुना है। वो कहती हैं कि जहां तक सवाल फि ल्म में मेरे किरदार (जूली शुक्ला) के द्वारा गाली देने का है तो उसमें एक मासूमियत है। इसमें कोई भद्दी गालियां नहीं है। मेरी गाली तो वैसे भी हल्के-फु ल्के अंदाज में खत्म हो जाती है। फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’ के बारे में पिया कहती हैं फि ल्म में मेरे रोल की सबसे खास बात यही है कि सब कुछ होने के बाद भी उसकी मासूमियत अंत तक जिंदा रहती है। यह बात हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। यही कुछ बात है जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। इस फि ल्म की कहानी एक छोटे से शहर (बनारस) की लड़की की भावनाओं की कहानी है। इसमें प्यार, गुस्सा, झगड़ा सब कुछ है। आज भी वहां बहुत सी चीजें हैं जो बड़े शहरों के मुकाबले अलग ढंग से देखी जाती हैं। मैं बस चाहती हूं कि मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें। मुझे आगे भी फि ल्में मिलती रहें। मेरी कोई खास रोल या फि ल्म की इच्छा नहीं है। पिया ने पिछली बार फि ल्म लाल रंग में एक्टर रणदीप हुडा के साथ काम किया था। इस अनुभव पर पिया ने कहा कि रणदीप हुडा तो एक्टिंग की दुनिया के इंस्टीट्यूशन हैं। वो जब शॉट देते थे तो मैं केवल उन्हें देखा करती थी। ‘मिर्जा जूलियट’ इस शुक्रवार को रिलीज हो गई पब्लिक और क्रिटिक्स के द्वारा मिले अच्छे रिव्यू के बाद पिया बेहद खुश हैं। पिया बाजपेई, दर्शन कुमार के साथ ही इस फि ल्म में स्वानंद किरकिरे, प्रियांशु चटर्जी भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
’द वर्जिन’ बोल्ड शॉर्ट फिल्म से सबको कर दिया था हैरान
पिया बाजपेई
यूपी के इटावा में जन्मीं पिया बाजपेई ने ‘द वर्जिन’ बोल्ड शॉर्ट फि ल्म से दर्शकों को हैरान कर दिया था। कम उम्र में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी जानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली पिया बाजपेई ने एक्टर दर्शन कुमार के साथ ‘मिर्जा जूलियट’ फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपने डायलॉग्स से बड़ा धमाल मचा दिया है। पिया बाजपेई हिंदी भाषी होने के बाबजूद तमिल फि ल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री है। तमिल फि ल्मों मे कामयाबी हासिल करने के बाद पिया हिंदी फि ल्मों में अपनी कामयाबी का परचम लहराने की तैयारी में है। पिया बाजपेयी यूपी के इटावा शहर के गीतापुरम् में 27 दिसंबर 1990 को पैदा हुई थीं। पिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन घरवालों को ये मंजूर नहीं था। दिल्ली जाकर पिया ने कम्प्यूटर कोर्स किया इसके बाद पिया ने कई छोटी-मोटी नौकरियां भी कीं लेकिन उनका सपना बड़ा था। नौकरी और ट्यूशन पढ़ाकर कमाये खुद के पैसों के बल पर पिया मुंबई पहुंचीं और फि ल्म इंडस्ट्री में अपना संघर्ष शुरु कर दिया। पिया ने कई धारावाहिकों में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। मॉडलिंग करते हुए पिया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एड फि ल्मों में काम किया है। इसके बाद पिया की किस्मत का सितारा बुलंद हो गया। साल 2008 से अब तक पिया 27 से ज्यादा फि ल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। साउथ की फि ल्मों में पिया बाजपेई का चेहरा जाना पहचाना है।