{"_id":"59ad66144f1c1be3278b5106","slug":"actress-bhumi-pednekar-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ फिल्म के नाम पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ फिल्म के नाम पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का खुलासा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
दम लगा के हईशा और टॉयलेट-एक प्रेम कथा जैसी लीक से हटकर फिल्में चुनकर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान भी इस सीरीज की नई कड़ी है। अपनी अदाकारी के अलावा फैट टू फिट होने कि लिए भी भूमि खूब सराही जाती हैं।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर
सोमवार को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कानपुर के मैनावती मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आईं जहां पर उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और डीआईजी सोनिया सिंह भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सबने मिलकर कार्यक्रम में स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी स्लोगनों का अनावरण किया।
भूमि पेडनेकर
भूमि ने फिल्म टायलेट-एक प्रेम कथा में काम करने के पीछे एक रोचक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि वो मुंबई की रहने वाली है। जब कभी भी फैमिली के साथ वह लॉन्ग ड्राइव पर जाती थीं तो रास्ते में टायलेट ना होने के कारण खेतों में जाना पड़ता था। इस बात पर कभी उन्होंने गौर नहीं किया। भूमि ने बताया कि जब फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम करने का उनको ऑफर आया तो वह हंसने लगीं। उन्होंने सोचा की यह कैसा नाम है फिल्म का लेकिन जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस पेडनेकर
बच्चों से की अपील
भूमि ने कहा कि खुले में शौच जाना और जगह-जगह गंदगी फैलाना बहुत बड़ी समस्या है। इससे कई बीमारियां फैलती है। बच्चों से कहा कि वो लोगों को गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक करे और खुद भी गंदगी ना करे।

देश के लिए कुछ करना है
अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए भूमि ने कहा कि वो देश की एक जिम्मेदार नागरिक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए ही वो लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ एंटरटेन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा की बिना पॉलिटिक्स ज्वाइन किए देश के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।