फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   actor vinod khanna with cm yogi adityanath photo viral

CM योगी के साथ विनोद खन्ना की ये तस्वीर हुई Viral, जानिए क्या है वजह

Sat, 29 Apr 2017 01:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
actor vinod khanna with cm yogi adityanath photo viral
व‌िनोद खन्ना के साथ सीएम योगी आद‌ित्यनाथ (फाइल फोटो)

फ‌िल्म जगत के मशहूर अभ‌िनेता व‌िनोद खन्ना (70) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें गाल ब्लेडर में कैंसर था। लंबे समय वे अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका ‌इलाज चल रहा था। ‌ यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ को 1998 में पहली बार सांसद बनाने के लिए अभिनेता विनोद खन्ना ने उनके ल‌िए जमकर प्रचार किया था। इनकी बीमारी के दौरान योगी के साथ ये फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

विज्ञापन


बता दें व‌िनोद खन्ना ने उनके लिए ताबड़तोड़ सभाएं और रैलियां की थीं। इसके बाद सीएम योगी और अभ‌िनेता व‌िनोद खन्ना का र‌िश्ता और भी मजबूत हो गया। चुनाव के बाद भी दोनों का एक दूसरे से म‌िलना जारी रहा। जब कभी मौका लगता दोनों एक-दूजे से म‌िलते जरूर थे। अपनी पहली जीत के ल‌िए योगी आद‌ित्यनाथ ने उन्हें द‌िल से शुक्र‌िया कहा था।  
विज्ञापन


और अब उनके दुन‌िया से चले जाने पर सीएम योगी ने भाव व‌िभोर होकर शोक व्यक्त क‌िया है। सीएम योगी ने व‌िनोद खन्ना के ल‌िए अपने ट्व‌िटर अकाउंट पर ट्व‌िट करते हुए ल‌िखा 'अभिनेता और भाजपा सांसद श्री विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसके बाद सीएम योगी ने एक और ट्वीट करते हुए ल‌िखा 'इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री विनोद खन्ना जी के परिवार के साथ हैं।'
 



ये ट्वीट सीएम योगी ने अपने पर्सनल ट्व‌िटर अकाउंट पर क‌िए। इसके अलावा सीए योगी ने सीएमओ गवर्नमेंट ऑफ यूपी के ट्व‌िटर अकाउंट से भी व‌िनोद खन्ना के न‌िधन पर शोक व्यक्त क‌िया। उन्होंने लगातार पांच ट्‌व‌ीट व‌िनोद खन्ना के ‌ल‌िए क‌िए।
 
व‌िनोद खन्ना के साथ सीएम योगी की ये फोटो हुई थी वायरल
- योगी आदित्यनाथ के लिए एक्टर विनोद खन्ना ने 1998 में प्रचार किया था। दोनों एक साथ चुनावी मंच पर नजर आए थे। 
- इनकी बीमारी के दौरान योगी के साथ ये फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed