‘दबंग’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘सिंह इज किंग’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘रमइया वस्तावइया’ जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम कर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर सोनू सूद बॉलीवुड स्टार्स से कुछ खफा हैं। दरअसल सोनू को बॉलीवुड स्टार्स के बेतुके पॉलिटिकल बयान बिल्कुल पसंद नहीं है। सोनू ने कहा है कि अभिनेताओं को बहुत ही सोच-समझकर कोई भी बात पब्लिकली कहनी चाहिए। उन्हें नेताओं की तरह हर एक मसले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
2 of 6
सलमान खान की फिल्म दबंग का एक सीन
कुछ दिनों पहले ही सलमान खान से दो देशों के बीच युद्ध होने पर सवाल किया गया था। जिस पर सलमान ने कहा था कि- ‘जो युद्ध के लिए बोलते हैं, उनके ही हाथों में बंदूक थमा दो.. दो दिनों में युद्ध खत्म हो जाएगा और सारी बातें टेबल पर खत्म हो जाएंगी।’ कुछ राजनेताओं और लोगों ने ट्विटर पर इस बयान को विवाविद बताकर सलमान की खिंचाई शुरू कर दी थी। सलमान को इस बयान के लिए खूब कोसा गया और कहा गया कि सलमान युद्ध को लेकर कुछ नहीं समझते.. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। हाल ही में सोनू निगम ने मस्जिदों को लेकर बयान दिया था जिसके बाद कुछ लोग नाम एक जैसा होने की वजह से सोनू निगम की जगह सोनू सूद को निशाना बनाने लगे थे। हालांकि सोनू सूद ये खुलकर नहीं बोले कि उन्होंने ये बात किसके लिए कही थी। सोनू शुक्रवार को यूपी के फर्रुखबाद जिले में पहुंचे थे।
फर्रुखाबाद में सिने स्टार सोनू सूद ने कहा कि यूपी सरकार फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी सुविधाएं देगी तो यूपी में ज्यादा फिल्में बनेंगी। यूपी इंडिया का दिल है। वह अगली फिल्म यूपी में ही बनाने का प्लान कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में चल रहे हालातों पर बोले, जो लोग जिस देश व स्टेट में रह रहे हैं। उन्हें उसी देश और प्रदेश का होकर रहना चाहिए।
फर्रुखाबाद के कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज, लोहियापुरम् में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह था। दोपहर बाद पहुंचे मुख्य अतिथि सिने स्टार सोनू सूद और विशिष्ट अतिथि पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह जैसे ही मंच पर चढ़े तो लोगों ने जोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। यह देख सोनू सूद ने बोले हैलो, फर्रुखाबाद वालों कैसे हो। इंतजार के लिए माफी चाहता हूं।
जोश में कई युवक और युवतियां मंच पर चढ़ गए और मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे उनको नीचे उतारा। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ ही कॉलेज चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।