फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action will be taken against those who occupy parks and public properties.

Kanpur News: पार्क और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who occupy parks and public properties.
कानपुर। पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इसमें औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस, प्रशासन और उद्योग जगत के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उद्यमियों ने यातायात सुधार से जुड़े सुझाव भी दिए। धार्मिक स्थलों की आड़ में होने वाले अवैध कब्जे की बात रखी। इस पर पार्क और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

फीटा के महामंत्री उमंग अग्रवाल ने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक महीने थाना स्तर पर एसीपी की अध्यक्षता में प्रतिमाह उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक हो। समस्याओं के निस्तारण के लिए रजिस्टर रखने की बात कही। औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रकों को दी गई अवैध अनुमतियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि औद्योगिक दुर्घटनाओं की स्थिति में संबंधित का पक्ष जानने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाए। इस प्रक्रिया में श्रम विभाग के अधिकारी, प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों पर ऑटो, ई रिक्शा न खड़े करने का सुझाव उद्यमियों ने दिया। फजलगंज क्षेत्र में सड़कों पर बसों का खड़े होने से होने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की गई। सड़क पर भीख मांग रहे छोटे-छोटे बच्चों को रोकने और उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाए जाने की बात रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमईपुर औद्योगिक क्षेत्र में चमड़ा उद्योग का विस्तार होने की संभावना को देखते हुए नया फायर स्टेशन खोलने की मांग की गई। हूटर लगा कर चलने वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। औद्योगिक संगठनों की समस्याओं के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया गया। पुलिस आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों और उद्योग प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, एडीसीपी अभिसूचना महेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, अपर श्रमायुक्त पीके सिंह, उद्यमी विजय कपूर, अभिनव तिवारी, शिवकुमार गुप्ता, विनय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed