फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action taken on Noori Jama Masjid a part demolished with JCB shops of 300 meters closed heavy force deployed

UP : फतेहपुर में 185 साल पुरानी नूरी मस्जिद का एक हिस्सा गिराया, 300 मीटर की दुकानें बंद…भारी फोर्स तैनात

Wed, 11 Dec 2024 05:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 05:58 AM IST
सार

इस दौरान पोकलैंड और जेसीबी की कई मशीनें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से इसे अवैध निर्माण बताते हुए 17 अगस्त को नोटिस दिया गया था। मस्जिद के मुतवल्ली ने इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस मामले की 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Action taken on Noori Jama Masjid a part demolished with JCB shops of 300 meters closed heavy force deployed
नूरी जामा मस्जिद - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रही 185 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद का 22 फीट निर्माण मंगलवार को ढहा दिया गया। ढहाने की कार्रवाई 6 घंटे तक चली। इस दौरान पोकलैंड और जेसीबी की कई मशीनें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से इसे अवैध निर्माण बताते हुए 17 अगस्त को नोटिस दिया गया था। मस्जिद के मुतवल्ली ने इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस मामले की 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


जिले के ललौली कस्बा स्थित नूरी जामा मस्जिद ढहाने की कार्रवाई को लेकर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार रमन, पीडब्ल्यूडी के एक्ससईएन एके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी सुबह आठ बजे पहुंच गए थे। फोर्स ने करीब 300 मीटर इलाके की घेराबंदी कर दी। दुकानें बंद करा दी गईं और आवागमन बंद करा दिया गया। सड़क की ओर आने वाले मस्जिद के हिस्से को पहले जेसीबी से ढहाया गया। इसके बाद ऊंचाई के हिस्से को ढहाने के लिए पोकलैंड मशीन की मदद ली गई। बाद में इसका मलबा उठाकर दूर फेंकवा दिया गया।
विज्ञापन


रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने सुबह से ही मस्जिद क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस की सख्ती के कारण कस्बे के लोग बाहर गलियों में नहीं दिखे। कार्रवाई में मस्जिद का एसी, पंखा और सोलर पैनल समेत कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 70 फीट में मस्जिद का निर्माण कराया गया था, जिसमें से करीब 22 फीट निर्माण ढहा दिया गया। यह सड़क के बीच से 12 मीटर (40 फीट) की जद में आने वाला हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि नूरी मस्जिद प्रबंधन ने बीते तीन साल में अवैध निर्माण कराया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 17 अगस्त को इसके लिए नोटिस दिया गया था। विभाग 24 सितंबर को अतिक्रमण हटा रहा था। तब मस्जिद प्रबंधन ने खुद निर्माण ढहाने की बात कही थी, लेकिन निर्माण ढहाया नहीं गया। मामले को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद का कोई आदेश सामने नहीं आया है।

पीडब्ल्यूडी के नोटिस के बाद अतिक्रमण हटवाया गया है। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया था। दुकानें नहीं बंद कराई गई थीं। अतिक्रमण ढहाने में इलाके के लोगों ने भी सहयोग किया है। माहौल शांति और सौहार्दपूर्ण है।

- विजय शंकर मिश्र-एएसपी

नूरी मस्जिद का निर्माण साल 1839 में किया गया था, उस समय यहां सड़क नहीं थी। हाईकोर्ट में याचिका के बाद भी जिला प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है। मुझे मस्जिद के पास तक जाने नहीं दिया गया। प्रशासन ने अचानक कार्रवाई की है। मस्जिद में रखा सामान तक नहीं निकालने दिया गया।
- मुतवल्ली मो. मोईन खान उर्फ बबलू खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed