फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action taken against 10 dumpers running with their number plates covered

Kanpur News: नंबर प्लेट ढककर फर्राटा भर रहे 10 डंपरों पर कार्रवाई

Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 10 dumpers running with their number plates covered
कानपुर देहात। जिले की सड़कों से नंबर प्लेट ढककर गुजर रहे दस डंपरों पर रविवार को चालान किया गया है। नो पार्किंग में खड़े होने पर 18 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इन पर जुर्माना लगाते हुए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे व झांसी-कानपुर हाईवे सहित जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर ओवरलोडिंग कर चलने वाले वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। कार्रवाई से बचने के लिए चालक रात में वाहनों की एक लाइट जलाकर बचते हुए निकल रहे हैं जबकि कई चालक दिन में नंबर प्लेट पर चोटी बांधकर, किसी अन्य तरह से नंबर प्लेट ढककर निकल रहे हैं। अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट ढककर फर्राटा भर रहे डंपर शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने यातायात पुलिस को इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि रविवार को रायपुर से अकबरपुर व लालपुर के बीच टीम के साथ अभियान चलाया गया है। इस दौरान नंबर प्लेट छुपाकर या फिर हटाकर चलने वाले 10 डंपरों का चालान कर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। कोहरे के दौरान हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों से मार्ग दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस दौरान टोल प्लाजा व बाराजोड़ के पास 18 डंपर व ट्रक का नो-पार्किंग में चालान किया गया है। साथ ही चालकों को वाहन ट्रक-ले बाई में ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed