{"_id":"5f64df278ebc3eb73e19e3a8","slug":"action-shuklganj-news-knp583416147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे से गायब दौ सौ बीघा जमीन तलाशेंगी दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे से गायब दौ सौ बीघा जमीन तलाशेंगी दो टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। मझरा पीपरखेड़ा एहतमाली क्षेत्र के नक्शे से गायब दो सौ बीघा जमीन की तलाश में जुटी सर्वे विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी नापजोख की। जिसमें दो गांव की सीमाओं का चिह्नांकन किया गया। रिपोर्ट जल्दी तैयार करने के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं।
लेखपाल सुधीर कुमार ने बताया कि मझरा पीपरखेड़ा एहतमाली क्षेत्र का नया नक्शा जांच में छोेटा पाया गया। जिससे क्षेत्र की करीब दो सौ बीघा जमीन गायब है। जिसकी तलाश के लिए गुरुवार से सर्वे शुरू करा दिया गया है। बीस दिन में जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट सौंपनी है। लेकिन क्षेत्र बड़ा होने के कारण एसडीएम सदर को मामले से अवगत कराया गया।
जिसके बाद अब दो टीमें इस पर काम करेंगी। एक टीम में वह स्वयं होंगे जिसमें करीब दस सदस्य होगें जबकि दूसरी टीम को लेखपाल रामनरेश यादव लीड करेंगे, इस टीम में पांच सदस्य रहेंगे। बताया कि शुक्रवार को ग्राम सरैया और फ त्तेपुर की सीमाओं का चिन्हांकन कर लिया गया है जहां पत्थर गढ़वाने का कार्य शनिवार को कराया जाएगा। शेष नेतुआ, कटहा, मझरा पीपरखेडा गैर एहतमाली, कटरी पीपरखेड़ा की सीमाओं का चिन्हांकन किया जाएगा। सीमांकन कार्य पूरा होने के बाद मझरा पीपरखेड़ा एहतमाली क्षेत्र की कुल जमीन का हिस्सा सामने होगा और दो सौ बीघा गुल जमीन की तलाश यहीं से शुरू होगी।