{"_id":"6ab19ea68a48ddf8640ab664","slug":"action-plan-prepared-for-under-13-under-15-and-womens-cricket-kanpur-news-c-362-1-ka11002-157059-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडर-13, अंडर-15 और महिला क्रिकेट के लिए कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडर-13, अंडर-15 और महिला क्रिकेट के लिए कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की डेवलपमेंट कमेटी की पहली बैठक रविवार शाम ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई। इसकी अध्यक्षता डेवलपमेंट के अध्यक्ष डाॅ. संजय कपूर ने की। बैठक में आगामी क्रिकेट सत्र में अंडर-13, अंडर-15 और महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन पर मंथन किया गया। बैठक में शशिकांत खांडेकर, अंकित राजपूत, रीता डे, संजय तिवारी, दिनेश कटियार और पीएस नेगी ने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।
प्रतियोगिताओं को समयबद्ध तरीके से संचालित करने और वार्षिक आमसभा में लिए गए निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। कमेटी ने युवा और महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धी मुकाबले उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सदस्यों ने कहा कि नियमित प्रतियोगिताओं के जरिये खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। आगामी सत्र में अंडर-13, अंडर-15 और महिला क्रिकेट के आयोजन को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर सहमति बनी।