{"_id":"5e20550d8ebc3e4b2b120260","slug":"action-on-the-inspector-and-head-constable-who-sent-innocent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकसूर को जेल भेजने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई, तीन साल तक प्रमोशन-वेतन वृद्धि पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकसूर को जेल भेजने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई, तीन साल तक प्रमोशन-वेतन वृद्धि पर रोक
Thu, 16 Jan 2020 06:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर में मिलावटी शराब बेचने के झूठे आरोप में बेकसूर को जेल भेजने के मामले में एक दरोगा व एक हेड कांस्टेबल पर सेक्शन-14 ए के तहत कार्रवाई हुई है। अगले तीन साल तक दोनों पुलिसकर्मियों की न्यूनतम वेतन वृद्धि और प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है।
घाटमपुर की नंदना चौकी में साल 2017 में प्रभारी रहे दरोगा सुमित चौहान और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने मिलीभगत करके शराब ठेका संचालक एलएलबी छात्र सतेंद्र सिंह व सेल्समैन विजय यादव को मिलावटी शराब बेचने के आरोप में जेल भेजा था।

सतेंद्र ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की थी। आरोप लगाया था कि घूस की मांग पूरी न करने पर उन्हें फंसाया गया। मामले की जांच एसपी पूर्वी ने की। इसमें दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए।
इसी रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी अनंत देव ने सीओ अजीत कुमार रजक को 14 ए की कार्रवाई के लिए आदेश दिया। डीआईजी ने बताया कि दरोगा सुमित की कई और भी शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है।
इसी रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी अनंत देव ने सीओ अजीत कुमार रजक को 14 ए की कार्रवाई के लिए आदेश दिया। डीआईजी ने बताया कि दरोगा सुमित की कई और भी शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है।