फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action on saint for reciting Hanuman Chalisa at the time of Ajan in Orai

उरई: हनुमान चालीसा का पाठ कराने पर संत पर कार्रवाई, नाराज संत धरने पर बैठा

Wed, 20 Apr 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

अजान के समय लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ कराने के आरोप में पुलिस ने एक संत के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। इससे नाराज संत गांधी चबूतरे में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
Action on saint for reciting Hanuman Chalisa at the time of Ajan in Orai
आमरण अनशन पर बैठे संत मत्स्येंद्र गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में चल रहा लाउडस्पीकर विवाद उरई तक पहुंच गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में अजान के समय लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़वाने के आरोप पर कोतवाली पुलिस ने एक संत के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। इससे नाराज संत बुधवार को शहर के गांधी चबूतरे पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने बिना जांच के ही कार्रवाई करने का कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मोहल्ला तुलसी नगर निवासी संत मत्स्येंद्र गोस्वामी ने 18 अप्रैल को शहर के हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया था। उन्होंने एक बयान जारी कर यह भी कहा था कि उनकी पार्टी “भारतीय संघर्ष पार्टी” यह संदेश देती है कि पूरे प्रदेश में सभी हनुमान मंदिरों पर हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। इसका संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन ने उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

संत का कहना है कि इससे धार्मिक भावाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री तक शिकायत करेंगे। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बात समझने का प्रयास किया, लेकिन संत मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed