फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   action

वृद्धाश्रम के मैनेजर सहित तीन कर्मियों

Thu, 15 Aug 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
action
भरथना (इटावा)। क्षेत्र के वृद्धाश्रम में बुधवार दोपहर जांच को पहुंचे सीडीओ को खामियां मिलीं। अभिलेख अपूर्ण थे, पंजीकृत वृद्धों की संख्या भी कम मिली। यहां तक वृद्धाश्रम को दी जा रही धनराशि किसी के निजी खाते में जा रही थी। खफा सीडीओ ने वृद्धाश्रम के मैनेजर, अकाउंटेंट और एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे कस्बे के श्रीनाथ गेस्ट हाउस में संचालित वृद्धाश्रम की जांच के लिए सीडीओ आर गणपति राजा पहुंचे। यहां पर उन्हें 26 वृद्ध मिलें, जबकि 78 वृद्धजनों का पंजीकरण है। वृद्धाश्रम में मौजूद मैनेजर और अकाउंटेंट से सभी दस्तावेज मांगे तो वे आनाकानी करने लगे। इस पर सीडीओ ने उन्हें झड़प दिया।
विज्ञापन

बाद में दस्तावेज अपूर्ण मिलने पर कार्मचारी बहाने बनाने लगे। जांच के दौरान कैशबुक, लेजर, रजिस्टर सहित कई अभिलेख अधूरे थे। जांच में यह भी बात सामने आई कि वृद्धाश्रम को मिल रही धनराशि किसी व्यक्ति के निजी खाते में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने वहां मौजूद वृद्धों से व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इस दौरान वृद्धों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें दवाएं तक मुहैया नहीं कराई जाती हैं। इस पर सीडीओ ने मैनेजर, अकाउंटेंट और एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed