फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   action against JE of Electric section

इलेक्ट्रिक सेक्शन के जेई के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 10 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात Updated Tue, 10 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
झांसी के मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
का निरीक्षण किया। विद्युत व्यवस्था में खामियां देखकर नाराजगी जताई और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्टेशन की तीनों लाइनों की नापजोख कराई। प्लेटफार्म-2 की साइड में मानक के अनुरूप जगह न होने पर शेड कटवाने, वेटिंग रूम में मोबाइल चार्जिंग का बोर्ड लगाने और पेयजल बूथों पर नलों को लोहे की जाली से घेरने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म-2 पर रोशनी का प्रबंध न होने की शिकायत पर अवर अभियंता आरएस यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए विद्युत अनुभाग के हेड टीपी सिंह को निर्देश दिया। उन्होंने ओवरब्रिज के बजाय लोगों के ट्रैक लांघकर गुजरने और रेलवे पार्क के पास वाहन खड़े होने पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसके वर्मा को हिदायत दी। रेलकर्मियों से कहा कि 24 नवंबर को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक निरीक्षण करेंगे और वेटिंग रूम का उद्घाटन भी करेंगे, इसके पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए। इंजीनियरिंग विभाग के हेड संजय भगत, डीईएन मनोज मिश्र, दूरसंचार सेक्शन हेड अमितकुमार गोयल, मंडल प्रबंधक-वाणिज्य दुर्गेश दुबे, राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद, स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed