{"_id":"624f2668ae2a3a77ce538311","slug":"acp-slaps-to-shohde-who-is-harassing-the-girl-student-in-kanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शोहदे ने छात्रा का दुपट्टा खींचा, एसीपी ने सिखाया सबक, जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शोहदे ने छात्रा का दुपट्टा खींचा, एसीपी ने सिखाया सबक, जड़े थप्पड़
Thu, 07 Apr 2022 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:29 PM IST
सार
कानपुर में एसीपी ने नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहे शोहदे को पकड़कर थप्पड़ जड़े और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
शोहदे को थप्पड़ जड़ते एसीपी त्रिपुरारी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार शोहदे ने छात्रा से छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा खींच लिया। तभी पास से गुजर रहे एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने शोहदे को पकड़ कर पहले पांच थप्पड़ जड़े फिर उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।
पूछताछ में नाम बताया जगमोहन, निकला महताब आलम
एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने शोहदे को सबक सिखाने के बाद उसे ग्वालटोली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब शोहदे का नाम पूछा तो जगमोहन बताया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान महताब आलम के रूप में हुई। एसीपी ने छात्रा के परिजनों को मौके पर बुलाया तो उसके पिता फफक पड़े।
उन्होंने शोहदे पर लंबे समय से बेटी का पीछा करने का आरोप लगाया। बदनामी के डरे से थाने-चौकी में शिकायत दर्ज न कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि शोहदे से तंग आ कर ही बेटी की पढ़ाई छुड़वा कर उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। एसीपी की कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि अगर महताब ने दोबारा छेड़खानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।