फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Achievements in academics, research, and innovation were highlighted.

Kanpur News: शैक्षणिक, शोध और नवाचार की उपलब्धियां बताईं

Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Achievements in academics, research, and innovation were highlighted.
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नेतृत्व के पांच वर्ष पूरे होने पर ‘ए जर्नी ऑफ एक्सीलेंस-सेलिब्रेटिंग फाइव इयर्स ऑफ लीडरशिप’ समारोह हुआ। कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों की उपलब्धियां बताई गईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. विनय कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और सीडीसी निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी का प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, सचिव अनिल ज्ञान प्रकाश और उप-प्राचार्या प्रो. श्वेता चंद ने स्वागत किया। इस दौरान एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम) भवन ‘दक्ष’ और विद्यार्थी स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण केंद्र ‘ओजस’ का उद्घाटन हुआ। कुलपति ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके स्टार्टअप और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट देखे।
विज्ञापन


प्रो. शालिनी कपूर ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा प्राची गुप्ता द्वारा विकसित ‘प्रज्ञान वर्चुअल लैब’ का कुलपति ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। शैक्षणिक, खेल और तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए वाणिज्य विभाग के डॉ. पवनेश मिश्रा, विज्ञान विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार और कला विभाग की मनीषी त्रिवेदी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed