फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of raping minor absconding from court premises

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार

Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping minor absconding from court premises
कानपुर देहात। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मंगलवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गया। शाम तक छानबीन चलती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साकेत नगर शिवली का अनिल कुमार माती जेल में बंद है। मंगलवार को माती जेल से सिपाही यादराम उसे लेकर पाक्सो कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के इंतजार में आरोपी को परिसर में बैठा दिया गया। इस बीच वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। झाड़ियों में ढूंढा, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सिपाही की लापरवाही पर एएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में लापरवाही करने वाले सिपाही पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट परिसर से आरोपी के भागने के मामले में सिपाही पर राजकीय कार्य में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर उसे निलंबित किया जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।-केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed