फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of murdering a student injured in police encounter said was angry over her closeness with another

Unnao: छात्रा की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पूछताछ में बोला- दूसरे युवक से नजदीकी से था नाराज

Fri, 21 Feb 2025 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:47 PM IST
सार

Unnao News: औरास थाना क्षेत्र में लहरू और तालही गांव के रास्ते पर पुलिस ने मुठभेड़ में छात्रा की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है। अभी छात्रा का एक हाथ, यूनिफॉर्म, बैग, आईकार्ड और बाल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Accused of murdering a student injured in police encounter said was angry over her closeness with another
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद छात्रा की हत्या की घटना में भाग रहे हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कबरोई गांव निवासी छात्र उपासना (19) की अपहरण के बाद हत्या कर जंगल में फेंके जाने की घटना में हत्यारोपी का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला वह भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने गुरुवार रात 1:28 बजे लहरू और तालही गांव जाने वाले रास्ते के चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन




आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद
तभी अपाचे बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तौहीद पुत्र वारिस अली निवासी गोडवा सामद थाना औरास बताया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed