फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of molesting a deaf and mute teenager

Kanpur News: मूकबधिर किशोर से कुकर्म का आरोप

Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a deaf and mute teenager
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप लगा मां ने शिकायत की। पुलिस ने मूकबधिर के कपड़े उतार कर जांच कर ली। कुकर्म की पुष्टि न होने पर युवक का शांति भंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 14 वर्षीय मूकबधिर बेटा मंगलवार की शाम चार बजे गांव में घूम रहा था। गांव के डिंपू ने बेटे को बहला कर घर ले गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ढूंढने निकले तो बेटा डिंपू के घर पर मिला। बताया कि बेटे ने इशारों में गलत काम करने का इशारा किया। इस पर जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। मूकबधिर की मां ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने की जरूरत भी नहीं समझी और चौकी इंचार्ज ने खुद ही परिवार के सामने कपड़े उतरवा कर जांच कर ली। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया की चौकी प्रभारी ने सामने किशोर के माता-पिता के सामने उसके कपड़े उतारकर परीक्षण किया तो उसके कुकर्म होने की बात सामने नहीं आई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जब परिवार के लोग संतुष्ट हो गए तो उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां ने किसी के बहकावे में कुकर्म की तहरीर दी थी। जांच पड़ताल में कुकर्म की बात गलत साबित होने पर आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed