फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of indecency with women, mob beaten to a young man

कन्नौज: महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा किन्नर का वेष धरे युवक को पीटा फिर निर्वस्त्र कर घुमाया

Thu, 17 Oct 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Oct 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency with women, mob beaten to a young man
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में किन्नर का वेष धरे युवक को महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट दिया और क्षेत्र में निवस्त्र कर घुमाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम हिमालीपुरा में रहने वाला एक कथित किन्नर कांशीराम कालोनी पुरानी पुलिस लाइन की ओर गया था। आरोप है कि रास्ते में वह महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा। इस पर भीड़ ने  उसे किन्नर होने का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर कुछ किन्नर समाज के लोग भी पहुंच गए, उन्होंने भी उससे मारपीट की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया। पीड़ित कथित किन्नर ने सदर कोतवाली में शिकायत की। जिसे कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक किन्नरों की तरह तैयार होकर घूमता है। ऐसा वह पैसा कमाने के लिए करता है। उसकी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी और निर्वस्त्र कर घुमाया। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed