फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of indecency on the inspector, video of woman viral

उन्नाव: महिला ने वीडियो वायरल कर दरोगा पर लगाए आरोपी, बोली चौकी बुलाकर की अभद्रता

Fri, 25 Sep 2020 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency on the inspector, video of woman viral
यूपी पुलिस
उन्नाव के आसीवन में तीन दिन पूर्व दो बाइकों की भिड़ंत में महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चौकी बुलाई गई महिला ने दरोगा पर सुलह का दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल होते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


सीओ बांगरमऊ ने बताया कि महिला तहरीर दे तो विवेचक बदलने पर विचार किया जाएगा। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद में 22 सितंबर को अनिल सिंह अपनी पत्नी वंदना को लेकर सीएचसी मियागंज जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


अनिल की पत्नी वंदना ने दूसरे बाइक चालक सुमित के खिलाफ आसीवन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वंदना का आरोप है कि हैदराबाद चौकी प्रभारी  ने उसे चौकी बुलाया और मामले में सुलह का दबाव बनाया। उसके विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ किसी मुकदमें फंसा देने की धमकी दी। दरोगा पर आरोप लगाते महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ बांगरमऊ एके राय ने मामले को संज्ञान लेकर बताया कि महिला यदि लिखित प्रार्थना पत्र देती है तो विवेचक को बदलने पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप
बीघापुर थानाक्षेत्र के मानपुर सिकंदरपुर करन निवासी अनुज पुत्र सिया बाबू ने लालकुआं चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों एक मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। अनुज का आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी लाल कुआंचौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि अनुज के विरुद्ध थाने में मामला पंजीकृत है। उसी संदर्भ में चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार जांच करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed