फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of double murder arrested in police encounter, had killed old brother and sister and robbed them

Hamirpur: दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, वृद्ध-भाई बहन को मारकर की थी लूट

Wed, 27 Mar 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

Hamirpur News: 27 मार्च को थाना बिंवार पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा छानीखुर्द से इंगोहटा मार्ग पर स्थित ठेका के पास एक व्यक्ति बैठा है। यह वही व्यक्ति राजेंद्र कुरील है, जिसने अपने साथियों के साथ ग्राम लदार में भाई-बहन की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जो लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Accused of double murder arrested in police encounter, had killed old brother and sister and robbed them
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में हुई वृद्ध भाई-बहन की हत्या के तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 14 फरवरी को पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

मौदहा सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती आठ फरवरी को पारा गांव निवासी रमाशंकर सोनी पुत्र स्व.कल्लू प्रसाद सोनी ने बिवांर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। चोरी की नीयत से घर में घुसकर उसके भाई कृष्णदत्त (65) व बहन केशकली (60) की हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इंस्पेक्टर थाना बिवांर व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 14 फरवरी को संयुक्त टीम को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मौदहा रोड पर लदार तिराहे बसवारी रोड पर दो संदिग्ध मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी गोली
पुलिस टीमों ने वहां पहुंचकर संदिग्धों को देखा व टोका, तो उनके द्वारा पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी पूरन निवासी पारा के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। अन्य आरोपी हरिया उर्फ हरिकृष्ण निवासी महोबा को पुलिस द्वारा घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया था।

लगातार फरार चल रहा था आरोपी
इसके बाद से राजेंद्र कुरील पुत्र मुन्नीलाल निवासी बेंता थाना बकेवर जनपद फतेहपुर लगातार फरार चल रहा था। उस पर 25  हजार का इनाम घोषित किया गया था। सीओ ने बताया कि 27 मार्च को थाना बिंवार पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा छानीखुर्द से इंगोहटा मार्ग पर स्थित ठेका के पास एक व्यक्ति बैठा है।

व्यक्ति की तरफ इशारा करके चला गया मुखबिर
यह वही व्यक्ति राजेंद्र कुरील है, जिसने अपने साथियों के साथ ग्राम लदार में भाई-बहन की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जो लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।  इस पर संयुक्त पुलिस टीम पहुंची, तो मुखबिर ने राजेंद्र कुरील की तरफ इशारा करके चला गया।

अवैध असलहा सहित गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आगे बढ़कर अभियुक्त राजेंद्र कुरील को घेरकर टोका, तो पुलिस को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने जवाबी फायर किया तो, अभियुक्त के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम ने  मौके पर ही अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया गया।



315 बोर नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद हुआ
घायल राजेंद्र कुरील को जिला अस्पताल हमीरपुर  में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से 15,000 नकद, 315 बोर नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी राजेंद्र कुरील के विरुद्ध  पुलिस मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed