फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of being implicated in electricity theft, investigation to Enforcement CO

Kanpur News: बिजली चोरी में फंसाने का आरोप, प्रवर्तन सीओ को जांच

Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of being implicated in electricity theft, investigation to Enforcement CO
कानपुर देहात। शोभन उपकेंद्र से जुड़े हृदयपुर में एक कारोबारी ने शोभन उपकेंद्र के जेई व टीजी टू पर बिजली चोरी में फंसाने का आरोप लगा सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। यूपीपीसीएल लखनऊ मुख्यालय के प्रवर्तन एसपी ने प्रवर्तन सीओ कानपुर परिक्षेत्र को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

हृदयपुर निवासी रवि गौतम ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। आरोप लगाया था कि जून में बिजली टीम ने चेकिंग की। वह किराया भंडार चलाता है, लेकिन बिजली चोरी में फंसा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उप्र पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के एसपी प्रवर्तन ने सीओ प्रवर्तन कानपुर परिक्षेत्र को जांच सौंपी है। सीओ प्रवर्तन ने प्रकरण में शोभन उपकेंद्र के जेई राकेश राय व टीजी टू सिद्धार्थ पराशर को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन

मामले में जेई राकेश राय से संपर्क का प्रयास किया तो उनका नंबर बंद मिला। जबकि टीजी टू सिद्धार्थ पराशर ने बताया कि रवि गौतम के परिसर में एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसके बाद बारा एंटी थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साक्ष्य में वीडियो आदि उपलब्ध हैं। जांच अधिकारी सीओ प्रवर्तन को बयानों के साथ साक्ष्य सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed