{"_id":"6ab6ce534ee158303c033181","slug":"accused-father-arrested-for-killing-son-by-striking-him-with-a-stone-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-149530-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्थर से वार कर बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्थर से वार कर बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के चितवाखेड़ा में पिता ने रुपये न देने पर बेटे पर पत्थर से हमला कर दिया था। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। उसने बेटे पर हमला किए जाने का जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पांच से छह किलो वजन का पत्थर भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष सिकंदरा सुधाकर सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोपी रामसजीवन कुशवाहा निवासी चितवाखेड़ा रसधान को जरौली मोड़ के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से दिनांक बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उसकी निशादेही पर आला कत्ल पत्थर ( वजन लगभग 05-06 किग्रा) को झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि 21 सितंबर को रुपये के लेन-देन को लेकर उसका अपने पुत्र अभिषेक से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर पुत्र अभिषेक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पत्थर को चितवाखेडा के पास झाड़ियाें में फेंका दिया था।
बतादें कि अभिषेक(24) की मौत के बाद छोटे भाई आनंद कुशवाहा ने पिता रामजीवन कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि पुस्तैनी खेत 15 लाख रुपये में बिका था। पिता रामजीवन शराब पीने के आदी है। शराब पीने के लिए घर में रखे 3,50,000 रुपये उठाकर 21 सितंबर को चले गए। शराब पीकर लोगों को पैसा दिखा रहे थे।
विज्ञापन
शराब के नशे में किसी व्यक्ति द्वारा पैसा निकालने अथवा गिरने की आशंका के चलते बड़े भाई अभिषेक ने पिता को शराब पीने से मना करते हुए उनकी जेब में रखे पैसे ले लिए थे। इसी बात से नाराज पिता ने रात 11:30 बजे के करीब भाई के साथ मारपीट करते हुए सिर पर पत्थर मार दिया था। इलाज के दौरान 23 सितंबर की सुबह मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।