फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for vandalizing and taking over Negi's hotel.

Kanpur News: नेगी के होटल में तोड़फोड़ कर कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for vandalizing and taking over Negi's hotel.
कानपुर। भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के केशवपुरम स्थित होटल में तोड़फोड़ कर कब्जा करने के आरोप में कल्याणपुर निवासी बिल्डर विवेक गुप्ता को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। गजेंद्र की पत्नी प्रीति बाजपेई ने बीते 25 मार्च को विवेक के खिलाफ गेस्ट हाउस पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

केशवपुरम निवासी भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेई ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनके नेगी गेस्ट हाउस एंड होटल एम/पीआर-24 का क्षेत्रफल 483 वर्गमीटर है। भूखंड को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद विवेक कुमार गुप्ता ने गेस्ट हाउस पहुंच कर भूखंड के शेष हिस्से व दूसरे प्लॉट के हिस्से में जबरन कब्जा कर लिया। विरोध पर मारपीट कर धमकाया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि भूमाफिया की पत्नी प्रीति की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विवेचना में आरोप सही पाए गए हैं। बाद विवेक कुमार गुप्ता को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
अधिकारी के बदलते ही बदल गई कहानी
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के कार्यकाल के दौरान ऑपरेशन महाकाल के दौरान गजेंद्र सिंह नेगी पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज किये गए थे। उसे जेल भी भेजा गया। विवेक कुमार गुप्ता व अन्य ने नेगी मुक्ति मोर्चा भी बनाया। हालांकि अखिल कुमार के ट्रांसफर के बाद कहानी बदल गई। नेगी को कोर्ट से जमानत मिली तो पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच में तेजी लाई गई। मंगलवार शाम विवेक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed