फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for taking loan by using fake documents in Raebareli

Kanpur News: फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने वाला आरोपी रायबरेली से गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for taking loan by using fake documents in Raebareli
कानपुर। फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने वाले प्रतापगढ़ निवासी आरोपी को काकादेव पुलिस ने रायबरेली से रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसबीआई की पांडुनगर शाखा के प्रबंधक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसबीआई पांडुनगर के शाखा प्रबंधक देवेश शर्मा ने साल 2024 में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 17 जुलाई 2021 को मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर के ग्राम बहलोलपुर निवासी प्रवेश पांडेय ने 7,62,200 रुपये का पर्सनल लोन लिया था। उसने लोन की किस्त जमा करनी बंद करने के साथ ही ऋण खाते का संचालन भी बंद कर दिया था। बैंक ने जांच की पता चला कि आरोपी ने धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेजों लगाकर लोन लिया था। घटना के बाद मामले की शिकायत काकादेव पुलिस और आलाधिकारियों से की गई। कोर्ट के आदेश पर काकादेव पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन



काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रवेश पांडेय को हाल पता रायबरेली के लालगंज के सर्वोदयनगर कालोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed