फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for fraud worth five lakh rupees.

Kanpur News: पांच लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud worth five lakh rupees.
डेरापुर। थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का इकरारनामा कर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कृपालपुर निवासी रामराज को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। बताया कि बेहरायपुर अमरोहिया रसूलाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि कृपालपुर निवासी रामराज, लक्ष्मणपुर पिलख निवासी रघुनाथ सिंह, अकारू निवासी गोविंद व रणविजय तथा नारायणपुरवा रूरा निवासी आलोक सिंह ने उन्हें किशौरा स्थित कृषि भूमि दिखाई। आरोपियों ने रामराज को जितेंद्र सिंह बताकर 84 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया और पांच लाख रुपये लेकर इकरारनामा कर दिया। शेष राशि बैनामा के समय देने की बात कही थी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पहले चेक से भुगतान करने की बात कही लेकिन आरोपियों ने जितेंद्र सिंह के नाम से बैंक खाता न होने का बहाना बनाकर पांच लाख रुपये नकद ले लिए। बाद में जांच करने पर पता चला कि असली जितेंद्र सिंह लखनऊ में रहते हैं और रामराज ने फर्जी पहचान पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्वयं को जितेंद्र सिंह बताकर इकरारनामा किया था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed