फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusation of rape on police

'आरोपों के घेरे में खाकी', दरोगा और सिपाहियों ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस कह रही ये बातें

Fri, 10 Aug 2018 08:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Aug 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape on police
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में एक दरोगा व दो सिपाही पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में महिला ने बताया कि रिवाल्कर की नोंक पर दुष्कर्म के बाद उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला 13 दिन पुराना 29 जुलाई का है। पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच पानी भरने के दौरान का विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति व परिजनों के साथ मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि पिछले माह की 29 जुलाई को उसका पति जंगल से लकड़ी लेने गया था। वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। तभी पुराने विवाद के चलते पड़ोसी तीन लोग उसे जातिसूचक गाली देते हुए घर के अंदर आने लगे। उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने मिलकर उसे लात घूंसोें से मारा। इस बीच कुछ अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए। महिला ने बताया कि इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंची। वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति से तहरीर लिखाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मियों को पत्र दिया। 
विज्ञापन


 

पहले शिकायत में नहीं था यह मामला

Accusation of rape on police
डेमो पिक
आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा व दो सिपाही ने उसे दूसरे कमरे में ले जाकर चोट दिखाने को कहा। इस बीच दरवाजा बंद कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच रिवाल्वर सीने में लगाकर धमकी दी गई कि किसी से शिकायत की तो पति समेत उसे जान से मार देंगे। किसी तरह वह वहां से लोकलाज के कारण घर आ गई और भयवश किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच उसकी तबियत खराब होने लगी तो पति को सारी जानकारी दी। भय के बीच वह हिम्मत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि संबंधित मामले में थाने से जानकारी मांगी गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला गांव में आपसी विवाद का बताया गया है। 

पहले शिकायत में नहीं था यह मामला
इस मामले में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत मामला है। इसकी प्रथम दृष्टया जांच करा ली गई है। 29 जुलाई को गांव में महिला का पड़ोसी महिलाओं से पानी भरने का विवाद था। जिसमें कुछ जातीय टिप्पणी से विवाद हो गया था। शिकायत मिलने पर दोनों पक्ष को थाने बुलाकर समझौता कराया गया था। दोनों पक्ष के पुरुष आरोपियों के लिए शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है। महिला ने 30 जुलाई को पहले आनलाइन भी शिकायत की थी। जिसमें दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं थी। अब नए सिरे से यह शिकायत आई है जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed