{"_id":"680155ef48c89b574601e942","slug":"account-holders-sit-on-dharna-for-the-third-day-in-protest-against-bank-transfer-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-125310-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैंक स्थानांतरण के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर बैठे खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैंक स्थानांतरण के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर बैठे खाताधारक
Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। ज्यूनिया से बैंक स्थानांतरण किए जाने का विरोध तीसरे दिन भी खाताधारक करते रहे। सुबह बैंक न खुलने देने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा कर बैंक खुलवाई। इधर नाराज खाताधारक बैंक के बाहर धरना पर बैठ हंगामा करने लगे। दोपहर बाद पहुंची सीओ ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास सुबह 10 बजे के पहले ही आधा सैकड़ा खाताधारक व ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी बैंक खाते बंद करने व स्थानांतरण का लेकर विरोध करने लगे। इस बीच बैंक खोलने पहुंचे लोगों को देख नाराजगी जता नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पर गजनेर थानाध्यक्ष पहुंचे और लोगों को समझाकर बैंक खुलवाई। इसके बाद खाताधारक बैंक के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सभी बैंक स्थानांतरण किए जाने पर अपने अपने खाते बंद करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे।
मामला बढ़ने पर दोपहर डेढ़ बजे के करीब सीओ अकबरपुर प्रिया सिंह पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। खाताधारकों को आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। इसके बाद बैंक के बाहर डटे खाताधारक व ग्रामीण चले गए। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि सभी को समझाकर शांत करा दिया गया है। बैंक में दिन में विधिवत काम किया गया है।