फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accidents and robbers arrested in different areas, businessman commits suicide, youth dies due electric shock

Chitrakoot: अलग-अलग क्षेत्रों में हादसे और लुटेरे गिरफ्तार, व्यापारी ने किया सुसाइड, करंट से युवक की मौत

Sat, 12 Oct 2024 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

Chitrakoot News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध और हादसों से जुड़ी घटनाएं हुई हैं। एक पीड़ित व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Accidents and robbers arrested in different areas, businessman commits suicide, youth dies due electric shock
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में साइबर ठगों के टॉर्चर से क्षुब्ध व्यापारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पीड़ित व्यापारी से 61 हजार रुपये की ठगी करने के बाद भी और पैसे की डिमांड की जा रही था। पीड़ित व्यापारी को वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। साइबर ठगों द्वारा सीबीआई कमिश्नर बनकर मामले को सेटल करने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे।

विज्ञापन

पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार
वहीं, जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट के मोबाइल, मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड और दो अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बीते तीन अक्तूबर को बदमाशों ने राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, नया डाकू गैंग तैयार हो रहा था।

विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
जिले के मऊ थाना क्षेत्र में छत की तराई करते समय 11 हजार तार के करंट की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवचरन पुत्र छैलू निवासी बरवार, थाना मऊ के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

नदी में डूबकर युवक की मौत
राजापुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे धौरहरा बालू खदान के पास अपनी रिश्तेदारी में नैनी गांव आए 15 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक यमुना में सुबह नहाने गया था। परिजनों का आरोप है कि खनन के चलते बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए थे, जिससे युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव नदी से बाहर निकलवाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed