{"_id":"5f75f71d8ebc3edc0f59d007","slug":"accidental-injured-lekhpal-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: दुर्घटना में घायल लेखपाल की मौत, तीन वर्ष पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: दुर्घटना में घायल लेखपाल की मौत, तीन वर्ष पहले हुई थी शादी
Thu, 01 Oct 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जनपद शाहजहांपुर में तैनात लेखपाल को बुधवार रात गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी भानू प्रताप सिंह (32) जनपद शाहजहांपुर की तहसील तिलहर में लेखपाल के पद पर तैनात थे।
29 सितंबर को वह बाइक से घर पर आ रहे थे। कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल हुए थे। आवास विकास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात हालत बिगड़ने पर उनको आगरा के लिए रेफर किया गया।
रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह इकलौती संतान थे। तीन वर्ष पहले लेखपाल की पूजा से शादी हुई थी। उसके दो वर्ष का एक बेटा दर्श प्रताप है। गुरुवार को सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।