फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accident on the Agra Lucknow Expressway, a truck full of refined oil overturned, a huge fire broke out

Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, रिफाइंड आयल से भरा ट्रक पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप

Tue, 13 Jun 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

Kannauj Accident:  ट्रक सवार दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
Accident on the Agra Lucknow Expressway, a truck full of refined oil overturned, a huge fire broke out
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में  राजस्थान से बिहार के दरभंगा जा रहा तेल का टैंकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जिन्हें यूपीडा कर्मियों ने निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन

हादसा मंगलवार की सुबह ठठिया क्षेत्र में निर्माणाधीन इत्र पार्क के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक राजस्थान से दरभंगा फॉर्च्यून रिफाइंड आयल लादकर जा रहा था। जैसे ही वह ठठिया थाना क्षेत्र के इत्र पार्क के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

इस हादसे से उसमें आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। ट्रक सवार दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed