फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident on lucknow agra expressway two people died

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक दो की मौत, चंडीगढ़ से जा रहे थे पटना

Fri, 14 Jun 2019 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
accident on lucknow agra expressway two people died
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कई भीषण एक्सीड़ेंट होते हें। जिनमें कईयों की जान चली जाती है। कन्नौज के तिर्वा के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। कालेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। चंडीगढ़ के 573 फेस-दो निवासी नरेंद्र (34) पुत्र संजय शर्मा व प्रिंस राज (32) पुत्र प्रदीप शर्मा बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से पटना जा रहे थे।
विज्ञापन


सौरिख थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के सामने सुबह करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने घायल को करीब 11 बजे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। करीब ढाई घंटे चले उपचार के बाद प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed