{"_id":"5f34299a8ebc3e3ce65e0e47","slug":"accident-on-expressway-three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दंपती समेत तीन की मौत, कार के शीशे तोड़कर निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दंपती समेत तीन की मौत, कार के शीशे तोड़कर निकाले गए शव
Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी दंपति की कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के निकट खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती और चालक की मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा घायल हो गया।
चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी राममोहन दीक्षित (58) किसान थे। उनके बहनोई कमलेश मिश्रा आगरा में रहते हैं। राममोहन दीक्षित के भतीजे पुष्कर (14) पुत्र शिवमोहन की पढ़ाई अब आगरा में होनी थी।
इसके लिए राममोहन बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे पत्नी पुष्पा देवी (55), भतीजे पुष्कर के साथ कार से आगरा जा रहे थे। गांव निवासी रामू सक्सेना (28) पुत्र जागेश्वर कार चला रहा था। परिजनों के मुताबिक लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर दोपहर को फतेहाबाद के निकट कार खड़े ट्रक मेें पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
घटना में राममोहन व उनकी पत्नी पुष्पा देवी और कार चालक रामू सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्कर घायल हो गया। उसे आगरा में ही भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार फतेहाबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक दंपती के एक पुत्र और पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। उधरनपुर के प्रधान प्रतिनिधि त्रिपुरेश मिश्रा के मुताबिक बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हादसा हुआ था।
कार की शीशे तोड़कर निकाले गए शव
हादसा इतना भीषण था कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस को कार के शीशे तोड़कर तीनों के शवों को बाहर निकालना पड़ा।