फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident on etawah bareilly highway one person died

इटावा-बरेली हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 30 Jun 2019 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
accident on etawah bareilly highway one person died
बाइक सवार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर में हेलमेट न लगाना दो बाइक सवार भाइयों की जान पर बन गया। डंपर की टक्कर से रविवार को बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा जिंदगी के लिए लड़ रहा है। गंभीर रूप से घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद खफा परिजनों ने इटावा-बरेली हाईवे पर शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया, बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। सैफई क्षेत्र के बोजा गांव निवासी सीताराम के बड़ा बेटा रामविलास (45) छोटे भाई रामचंद्र के साथ बाइक से शाम साढे़ पांच बजे बसरेहर थाना क्षेत्र के पत्तापुरा गांव निवासी जीजा अविनाश चंद्र की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


 

accident on etawah bareilly highway one person died
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा-बरेली हाईवे स्थित लोहिया नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया, जिससे रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रामचंद्र को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया।

एक बेटे की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से डेढ़ घंटे तक वाहन सवार बेहाल रहे। पुलिस ने डंपर को चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed