{"_id":"6077ed0db697347fb413b099","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-woman-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत, तीन घायल
Thu, 15 Apr 2021 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:06 PM IST
सार
कार चालक रेहान लखनऊ के सरफराजगंज निवासी अपने बड़े भाई अंबार हुसैन के ससुर की मौत पर परिवार के साथ शव यात्रा में शामिल होने जा रहा था। चालक रेहान को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर खंती में पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सबली खेड़ा के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के ग्राम हाशिमपुरा निवासी फरह दीवा (50) पत्नी अमीर हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार शहनाज बानो पत्नी इंतजार हुसैन व कार चला रहा उसका बेटा रेहान हुसैन घायल हो गया।
दूसरे बेटे रिजवान हुसैन को भी मामूली चोट आई है। कार चालक रेहान लखनऊ के सरफराजगंज निवासी अपने बड़े भाई अंबार हुसैन के ससुर की मौत पर परिवार के साथ शव यात्रा में शामिल होने जा रहा था। चालक रेहान को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर खंती में पलट गई। मृतका कार चालक की ताई है। घायलों को यूपीडा की टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।