{"_id":"5ac7462b4f1c1bc1618b5d42","slug":"accident-of-the-devotees-going-home-from-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी से घर जा रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्सिडेंट, तीन की मौत 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी से घर जा रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्सिडेंट, तीन की मौत 2 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Apr 2018 03:59 PM IST
कन्नौज में हादसा, तीन की मौत
वैष्णो देवी से इलाहाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। इस दुर्गटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दो लोगों की हालत चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि रास्ते में चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से हादसा हो गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Kannauj: 3 killed, 2 critical after their car rammed into a lane divider on Agra Lucknow Expressway.
— ANI UP (@ANINewsUP) April 6, 2018