{"_id":"5d584f6a8ebc3e89eb1c760b","slug":"accident-kanpur-news-knp5080084194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बसपा मंडल कोआर्डिनेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बसपा मंडल कोआर्डिनेटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात बसपा के लखनऊ मंडल कोआर्डिनेटर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके भाई मामूली घायल हैं। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा मोहल्ला निवासी बदलू गौतम के बेटे सुजीत गौतम (35) की ससुराल बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामरतन के घर है। भाई जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बड़े भाई सुजीत के साथ बाइक से उनकी ससुराल गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे कानपुर घर लौट रहे थे। औंग थाने के गुधरौली
कस्बे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुजीत बाइक से छिटक कर हाईवे पर गिरे तभी कंटेनर ने कुचल दिया। वह (जितेंद्र) बाइक समेत अलग गिरे। हेलमेट लगाए होने से वह बच गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। जितेंद्र ने बताया कि बड़े भाई सुजीत पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
सबसे बड़े भाई सुनील कुमार गौतम झांसी में एसआई (दरोगा) हैं। दो भाई उमेश व रवि घर में रहते हैं। सुजीत बसपा के लखनऊ मंडल कोआर्डिनेटर थे। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, बेटी रिया और बेटा अभिनव है। घटना की खबर से उनका हाल बेहाल हो गया है। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
23- फाइल फोटो सुजीत गौतम