{"_id":"65e895088d745ddd0c0891a5","slug":"accident-in-hardoi-uncontrolled-car-collides-with-a-tree-three-died-four-injured-2024-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बेटियों सहित महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बेटियों सहित महिला की मौत, चार घायल
Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि कार की रफ्तार इतनी तेज की कार दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जयराजपुर निवासी टोनी अली (32) पुत्र नादिर अली अपनी पत्नी रोजी (24), पुत्री अलीना (7), गुरनाज (2), सलिना (5), हीना (3) और रिश्तेदार तौकलपुर निवासी यासीन अली (46) के साथ कार से हरदोई से वापस घर जा रहे थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर भंडरिया पुलिया के पास वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना में रोजी और उनकी पुत्री गुरनाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अलीना की मौत हो गई। घटना में सलिना की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना में घायल यासीन अली, हीना का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। टोनी को भी चोटें आई हैं, उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के विषय में टोनी ने बताया कि वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। थाना प्रभारी टड़ियावां अशोक कुमार ने बताया कि कार टोनी की थी। जिसे यासीन चला रहा था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।