फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in hardoi and auraiya seven death

हरदोई और औरैया में भीषण सड़क दुर्घटना, सात की मौत 10 से ज्यादा घायल

Wed, 10 May 2017 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
accident in hardoi and auraiya seven death
औरैया में दुर्घटनाग्रस्त बस
यूपी के हरदोई और औरैय्या जिलो में हुईं भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरैया जिले में गढ़िया चौराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार वैन बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर रोडवेज बस की चपेट में आ गई। वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस रेलिंग तोड़ती हुई आठ फीट नीचे खेत में जा घुसी। इससे छह बस यात्री और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आई वैन, चार की जान गई 
इटावा के थाना सहसों के ग्राम सिंडोस निवासी मनीष (22) पुत्र रामकुमार बाइक से अपने साथी लुधियानी इटावा निवासी संजीव (35) पुत्र महाराम के साथ किसी काम से औरैया गए थे। मंगलवार दोपहर घर लौट रहे थे। अजीतमल क्षेत्र के गढ़िया चौराहे के आगे हाईवे पर औरैया की ओर से आ रही वैन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित वैन डिवाइडर पार कर हाईवे के दूसरी साइड पर पहुंच गई, जहां आगरा से लखनऊ जा रही एसी बस की चपेट में आ गई। बस की टक्कर से वैन उछलकर फिर दूसरी साइड पर जा गिरी। रोडवेज बस भी हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई आठ फीट नीचे खेत में जा घुसी।  हादसे में वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान झांसी के गरौंठा थाना एरच के ग्राम बंहौर निवासी जवाहर सिंह पुत्र रघुवीर, राजू सिंह पुत्र अमर सिंह, पंकज पुत्र बृजराज और गाड़ी चला रहे अशोक दुबे पुत्र रामसहाय दुबे के रूप में हुई। इसके अलावा बस में सवार छह लोग घायल हुए हैं। इनमें देहरादून निवासी एकार्थ शर्मा पुत्र प्रकाशचंद्र, आगरा निवासी बल्लभ दीक्षित पुत्र अनुपम कृष्ण दीक्षित, घायल बाइक सवार मनीष और संजीव को सीएचसी अजीतमल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीओ औरैया भास्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी अजीतमल जितेंद्र कुमार सिंह, कोतवाल औरैया संजय मिश्रा, एसएसआई राम निवास यादव, उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन की मौत

accident in hardoi and auraiya seven death
हरदोई दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
तिलक समारोह से लौट रही ट्रैक्टर-टॉली सोमवार रात कटरा बिल्हौर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पलट गई। इससे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के निवासी लड़की के पिता, चाचा सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी माधौगंज में भर्ती कराया गया है। 
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूरी सादिकपुर के मजरा लक्ष्मीखेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव (40) पुत्र गंगाराम की बेटी रिंकी की शादी हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी अजीत पुत्र राम लड़ैते से तय हुई थी। सोमवार को रिंकी का तिलक था। वीरेंद्र, उनके परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर ट्रॉली से तिलक चढ़ाने आए थे। समारोह के बाद तेज आंधी आ गई। इससे लड़की पक्ष के लोग कुछ देर के लिए रुक गए। रात एक बजे के बाद ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांगरमऊ के लिए निकले। माधौगंज थाना क्षेत्र में रुदामऊ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली खाई में पलट गई। सिर में गंभीर चोटें आने से वीरेंद्र यादव, उनके चचेरे भाई विद्यासागर (45) पुत्र साहबलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शिवम (14) पुत्र विद्यासागर, आदर्श (7) पुत्र गुरुप्रसाद घायल हो गए। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।  ट्रॉली में सवार रामबली (40) पुत्र श्रीकेशन हादसे के बाद बदहवास होकर भागा। खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा था और उसमें करंट भी दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से रामबली की भी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शिवम, आदर्श व अन्य घायलों को सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसओ जटा शंकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed