{"_id":"607897748ebc3e8d17723701","slug":"accident-akbarpur-news-knp6236993101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला
विज्ञापन
मृतक रमेश बाबू का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। हरबंशपुर गांव में गुरुवार की भोर पहर सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मूंग की फसल चर रहे सांड़ को किसान ने भगाने की कोशिश की थी। घटना की जानकारी पर परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरबंसपुर गांव के सुरेश बाबू ने पुलिस को बताया कि भाई रमेश बाबू (50) गेहूं की फसल काटने गए थे। पास में ही मूंग के खेत में सांड़ फसल चर रहा था। यह देखकर सांड़ भगाने की कोशिश की। वह हमलावर हो गया। सांड़ ने किसान को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। तभी किसान की मौत हो गई। पास में ही टार्च, गमछा, खून से सना पैंट पड़ा मिला। पति का शव देख पत्नी सुषमा देवी बेसुध होकर गिर पड़ी। बताया कि सिर्फ दो बीघे कृषि भूमि है। पति अन्य किसानों की फसल काटकर पूरे साल के लिए खाने का इंतजाम करने की कोशिश में लगे थे। बेटा वीर सिंह, जयवीर सिंह, बेटी महक, शिवा बिलखती रही। घटना से आक्रोशित किसानों ने बताया कि सांड़ को गो आश्रय स्थल में रखने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। फसलों का नुकसान हो रहा है। भागने पर किसानों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने बताया कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसान को लाभ दिलाया जाएगा। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रमेश की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन