{"_id":"601d94c08ebc3e4b624deab2","slug":"accident-akbarpur-news-knp6101217139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मुंगीसापुर। क्षेत्र में मवई मुक्ता नहर पुल पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के पोरसा निवासी भीकम सिंह का बेटा राकेश तोमर (35) शुक्रवार को बाइक से पत्नी अंजू को लेकर घाटमपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। मुंगीसापुर से अकबरपुर की तरफ मवई मुक्ता नहर पुल पर पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इधर, बाइक गिरने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट बाइक के हेंडिल में टंगा था। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल इमरजेंसी में मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंजू को भर्ती कर इलाज शुरू किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में राकेश का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। सिम दूसरे मोबाइल में डालकर परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।