{"_id":"5ff6175a8ebc3e2e521e40e6","slug":"accident-akbarpur-news-knp604398434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराया दूध टैंकर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराया दूध टैंकर, चालक की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे से टैंकर हटाती क्रेन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कानपुर-आगरा हाईवे पर अकबरपुर में एक कार एजेंसी के पास बुधवार को डिवाइडर में लगे पौधे सींचने के लिए लाए टैंकर से दूध का टैंकर टकरा गया। हादसे में दूध टैंकर के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर टैंकरों को अलग कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। इस बीच करीब आधे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हाईवे के डिवाइडर में लगे पौधों की सिंचाई करने के लिए कानपुर जाने वाली लेन में टैंकर खड़ा था। कर्मचारी पाइप लिए पानी डाल रहे थे। इस बीच कानपुर की तरफ जा रहा बनास डेयरी का टैंकर हाईवे के टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि डेयरी के टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन के अंदर फंस गया। उसे निकालने के लिए दो क्रेन मंगाई गई। इसके बाद चालक को निकाल पर पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चालक की पहचान राजोला कला, पाली राजस्थान निवासी भंवर लाल (35) के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज बारा विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान हुई है। हाईवे में दुर्घटना होने पर कानपुर जाने वाली लेन में आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। वाहन रेंग कर निकलते रहे। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु करवा दिया गया है।

हाईवे पर रेंग कर निकलते वाहन।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन