{"_id":"5fcd37758ebc3ecfd2630635","slug":"accident-akbarpur-news-knp598431549","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़े ट्राला, दो चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़े ट्राला, दो चालक व क्लीनर घायल
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। कस्बे के कुंदनपुर गांव के सामने रविवार सुबह हाईवे ओवरब्रिज पर कानपुर से झांसी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने आगे जा रहे दूसरे ट्रॉला ट्रक से भिड़ गया। दुर्घटना में ट्राला ट्रक के दोनों चालक व एक खलासी घायल हो गए। हादसे से हाईवे पर पंद्रह मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
लखनऊ से खाली ट्राला ट्रक लेकर चालक झांसी गिट्टी लेने जा रहे थे। रविवार की सुबह रनियां में हाईवे पर हादसा हुआ। पीछे के ट्राला ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फसंकर महराजगंज जिले के मिसरौलिया निवासी चालक सलमान (22) और इसी गांव का क्लीनर इरशाद खान (18) घायल हो गया। इसके आगे चल रहे ट्राला ट्रक का चालक झांसी निवासी नीरज भी घायल हो गया। क्लीनर संदीप सुरक्षित बच गया। वहीं से गुजर रही हाईवे की पेट्रोलिंग सुपरवाइजर अवनीश त्रिपाठी ने कर्मियों के साथ केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। इसी दौरान यूपी-112 पुलिस पहुंच गई।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्राला को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।