{"_id":"5f908c418ebc3ea37252175e","slug":"accident-akbarpur-news-knp58990567","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ी वैन-लोडर, दोनों चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ी वैन-लोडर, दोनों चालक घायल
विज्ञापन
टक्कर के बाद केबिन में फंसा वैन चालक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। कस्बे के लालपुर शिवराजपुर गांव में मोड़ पर तेज रफ्तार वैन और लोडर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक केबिन में फंस गया। तहसील जा रहे एसडीएम ने हादसा देखकर गाड़ी रुकवाई और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
शिवली क्षेत्र के मैथा चौकी के गांव लालपुर शिवराजपुर के सामने मैथा-रनियां मार्ग पर मोड़ है। बुधवार को वैन व लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज धमाका सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच मैथा तहसील जा रहे एसडीएम राम शिरोमणि पहुंच गए। उन्होंने भीड़ देखकर गाड़ी रुकवाई।
केबिन में फंसे वैन चालक नबीपुर निवासी अंकित व घायल पिकअप लोडर चालक मदारपुर निवासी अजय को बाहर निकलवाया। पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई। कुछ देर में पुलिस व एंबुलेंस दोनों पहुंच गए। एसडीएम ने दोनों घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। समाजसेवी ईसू सिंह ने बताया कि मैथा-रनियां मार्ग चौड़ा बनाया गया है। इसकी वजह से यहां चालक वाहन तेज रफ्तार से चलाते हैं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।