{"_id":"5f7f627d8ebc3e9b7d3fdeb1","slug":"accident-akbarpur-news-knp5873351141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराई जिप्सी, सेना के चार जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराई जिप्सी, सेना के चार जवान घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के इटावा कानपुर हाईवे पर ट्राली में सेना की जिप्सी टकराने के हादसे में घायल फौज
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर के पास गुरुवार की दोपहर कानपुर-इटावा हाईवे किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से सेना की जिप्सी कार टकरा गई। कार सवार मेजर समेत चार जवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन व एसडीएम जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी देखरेख में जवानों का इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल सेना की एंबुलेंस से सेवन एयर फोर्स हास्पिटल, कानपुर चले गए।
आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के आठ जवान दो जिप्सी कार से रांची, झारंखड से मथुरा जा रहे थे। गौरियापुर के पास पहुंचते हाईवे पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से एक जिप्सी टकरा गई। जिप्सी चालक आकाश व उसमें सवार जवान शेख वसीउर्ररहमान, अबू सैय्यद व मेजर डॉ. रवि घायल हो गए। मेजर ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। जानकारी पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह पहुंचे। अफसरों ने सीएमएस डा. वीपी सिंह से जवानों के उपचार के बावत जानकारी ली। कानपुर से सेना की एंबुलेंस बुलाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना की एबुलेंस से सेवन एयर फोर्स हास्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया।
जवानों को अस्पताल पहुुंचाने वाले पुलिस कर्मियों ने बताया कि हाईवे किनारे मौरंग फैली थी इससे सेना के जवानों की जिप्सी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई थी। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जवानों को कानपुर भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व जिप्सी को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।